चाईबासा : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार गिरफ्तार, 10 घंटे में पुलिस ने दबोचा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाण्ड्रासाली ओपी अंतर्गत नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
मामले में पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर 18 सितंबर 2026 को मुफ्फसिल (पाण्ड्रासाली ओपी) थाना कांड संख्या 124/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 70(2)/65(1) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
शुक्रवार को सदर चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। इस दौरान पाण्ड्रासाली ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल भी मौजूद रहे।
एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस के अनुसार, टीम ने तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की और प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चम्पाये होनहागा (26), पिता-प्रधान होनहागा, दामु उर्फ राजेश पाड़ेया (20), पिता-स्व. मानसिंह पाड़ेया, छोटा उर्फ पाईकेराय (46), पिता-स्व. दामू होनहागा, तीनों निवासी गाड़ाहातु तथा डेमू उर्फ सिकन्दर पूरती (40), पिता-डुबलिया पूरती, निवासी सोनरो के रूप में हुई है। सभी आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाण्ड्रासाली ओपी अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने 10 घंटे में की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी तथा मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इसी के आधार पर चारों आरोपियों को करीब 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

चाईबासा : कुंदरुहातू में पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत, खलासी घायल
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि…

धनबाद : छाताबाद में भू-धंसान से उजड़े लोगों की फिर फरियाद, ग्रामीण चिल्लाते रहे- ‘घर बचा लीजिए साहब’; बैठक के बाद भी मिला सिर्फ आश्वासन
धनबाद/बाघमारा। छाताबाद में जमीन धंस रही है, घरों की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं और लोगों के सिर पर बेघर होने…

















