From September 17 to October 17, the BJP will run the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service and Resolve Campaign) and take the achievements of Modi's 25 years of public life to every household.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियां पहुंचाएगी घर-घर

Share
Link copied
From September 17 to October 17, the BJP will run the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service and Resolve Campaign) and take the achievements of Modi's 25 years of public life to every household.
From September 17 to October 17, the BJP will run the ‘Seva Sankalp Abhiyan’ (Service and Resolve Campaign) and take the achievements of Modi’s 25 years of public life to every household.

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को रांची के कांके स्थित सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से 140 करोड़ देशवासियों की सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के हर घर तक पहुंच बनाई है। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और गांव, गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है। आदित्य साहू ने कहा कि यदि नेतृत्व ईमानदार और समर्पित हो तो देश और राज्य की तकदीर एवं तस्वीर बदली जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका अनुपम उदाहरण हैं। उनके नेतृत्व में विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश ने विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इस दौरान देश और झारखंड में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल, एम्स, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण सहित विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। एमएमडीआर कानून का जिक्र करते हुए मरांडी ने कहा कि यह झारखंड के लिए बेहद लाभदायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में खनिजों की बिक्री प्रभावित होने से राजस्व को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार झारखंड के हक और अधिकार की रक्षा करेगी।

Kashmir
advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का यह विशेष अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान के कार्यक्रमों में युवाओं, छात्रों, महिलाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कार्यकर्ता लोगों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित करें और जरूरत पड़ने पर लाभ दिलाने में सहयोग करें।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री का जन्मदिन पखवाड़े के बजाय एक माह तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जाएगा।

RKDF
advertisement

उन्होंने बताया कि अभियान की तैयारियों के लिए 5, 6 और 7 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला तथा 8, 9 और 10 सितंबर को मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हर घर में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित करने सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत कुल 14 कार्यक्रमों के लिए प्रदेश स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की टोली भी बनाई गई है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बिरंची नारायण ने किया। कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही सहित भाजपा के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता और झारखंड के 30 सांगठनिक जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।