Eight teachers received all retirement benefits on the very day of their retirement; the Deputy Commissioner honored them.

सेवानिवृत्ति के दिन ही आठ शिक्षकों को मिले सभी रिटायरमेंट लाभ, उपायुक्त ने किया सम्मानित

Eight teachers received all retirement benefits on the very day of their retirement; the Deputy Commissioner honored them.
Eight teachers received all retirement benefits on the very day of their retirement; the Deputy Commissioner honored them.

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के आठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लाभ समय पर और सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह में पूनम एक्का, सुरेखा कुमारी, युगेश्वर विश्वकर्मा, शिवसागर प्रसाद, शिवनन्दन कुमार, सुनीता चौधरी, विभा तिर्की और सिबिलन मड़की को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए सम्मान व्यक्त किया गया।

Kashmir
advertisement

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपायुक्त ने आज के बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर नकारात्मक असर डाल रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

RKDF
advertisement

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपील की कि वे अपने आसपास के वंचित एवं गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ा-लिखाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की यह पहल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता और समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now