पलामू में सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

पलामू: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह एक सैप सूबेदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान सैप के सूबेदार बुचुन पाल के रूप में हुई है।

बताया गया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक बुचुन पाल की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
















