20250118 142516

रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इलाज के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रांची रिम्स में चतरा से आई इलाज के लिए आई महिला के साथ सैफ के जवान ने रेप किया इसके बाद से पूरे रिम्स में सनसनी फैल गई है हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन महिला सुरक्षा के लिए अस्पताल में यह बहुत बड़ी चूक है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची  से घिनौनी खबर एक अस्पताल से आ रही है वह भी राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से या खबर इतनी शर्मनाक है कि इसे लिखने का मन भी नहीं कर रहा था लेकिन जनता को सच बताना हमारा कर्तव्य है रांची के रिम्स जहां लोग अपने इलाज के लिए आते हैं वहां एक 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है  दुष्कर्म का आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप का जवान है, जिसे बरियातू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

रांची के रिम्स अस्पताल में चतरा की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के साथ रिम्स में सुरक्षा में तैनात एक सैप के जवान ने ही दुष्कर्म किया है। आरोपी सैफ जवान सन्तोष कुमार बारला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार चतरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने एक परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी। गुरुवार की रात वह रिम्स में ही दवा लेने गई थी। इसी दौरान सैप जवान संतोष बारला ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया और रिम्स के चौथे माले पर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहीं पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

शुक्रवार की सुबह महिला ने पहले अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह बरियातू थाने पहुंची और आरोपी सैप जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैफ जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया।

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने मीडिया को बताया कि आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफ जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था जो अपने परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स आई थी। बरियातू थाने ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share via
Share via