Ranchi News:-छात्रा को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म , आरोपी के खिलाह FIR दर्ज

Ranchi News:-छात्रा को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म , आरोपी के खिलाह FIR दर्ज

Share
Link copied

Ranchi News

Drishti  Now  Ranchi

छात्रा के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर राजधानी रांची के चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है कि युवक फोनकर परेशान कर रहा था, अश्लील फोटो भी वायरल की गई. वही स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हाथ पैर बांधकर 3-4 फरवरी रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. छात्रा का आरोप है कि अनिकेत उर्फ सुधीर कुमार नामक युवक अनजान नंबर से फोन कर अश्लील भाषा में बात करता था. उसने युवती को बताया था कि महाराष्ट्र के नासिक में कॉल सेंटर में काम करता है|

9 नवम्बर को कॉल कर बोला कि रांची आ गया हूं, तुम रांची स्टेशन मिलने आ जाओ. युवती ने अकेले मिलने से मना कर दिया. छात्रा रांची स्थित एक गर्ल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. युवक ने हॉस्टल पहुंचकर हंगामा करने की धमकी दी. कुछ दिन बाद हॉस्टल पहुंचकर मिलने बुलाया और जबरन अपने साथ स्टेशन रोड स्थित एक होटल ले गया.  वहां हाथ, पैर व मुंह बांधकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. जब हॉस्टल लौटने की जिद करने लगी तो आरोपी होटल से फरार हो गया. 10 नवम्बर को किसी तरह भागकर हॉस्टल पहुंची. इसके बाद आरोपी हॉस्टल के पास आकर परेशान करने लगा. इसकी शिकायत हॉस्टल संचालिका से की. बीते 3 फरवरी को करीब 10 बजे आरोपी कॉल कर स्टेशन रोड स्थित होटल बुलाया, नहीं आने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी. लेकिन छात्रा कॉलेज चली गयी, वहां से लौटकर जब हॉस्टल पहुंची तो हॉस्टल की सहेली द्वारा आपत्तिजनक फोटो दिखाया गया. फोटो हटवाने के लिये शाम को स्टेशन रोड पहुंची, आरोपी पहुंचकर जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा. विरोध करने पर उसे और उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी. डरकर जब होटल पहुंची तो आरोपी दरवाजा बंद कर मारपीट किया, इसके बाद हाथ पैर बांधकर मोबाइल छीनकर रातभर दुष्कर्म किया. 4 फरवरी को फोन पर मामले की जानकारी परिजनों की दी. पुलिस बीते मंगलवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनिकेत उर्फ सुधीर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow