torn-transformer-loud-bang-survivors-accident

जोरदार धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे लोग, दुर्गा पूजा पंडाल के पास हुआ हादसा

Share
Link copied
torn-transformer-loud-bang-survivors-accident
torn-transformer-loud-bang-survivors-accident

सिमडेगा: शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गुलजार गली में शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे के समय ट्रांसफार्मर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Advertisment
Advertisment

ट्रांसफार्मर फटने के बाद उसका तेल सड़क पर फैल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और दुकानदारों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisment
Advertisment

दुर्गा पूजा का त्योहार नजदीक होने के कारण गुलजार गली में लोगों की आवाजाही बढ़ने वाली है। ऐसे में पूजा पंडाल के समीप ट्रांसफार्मर फटने की घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए बिजली व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

RKDF
advertisement

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को जल्द हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने और विद्युत आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है। साथ ही पूजा पंडाल के आसपास बिजली उपकरणों की जांच कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।