दुर्गापूजा पर रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन

रांची: दुर्गापूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से रांची-अलीपुरद्वार-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 08661/08662 कुल पांच-पांच ट्रिप चलेगी।

रांची-अलीपुरद्वार ट्रेन (08661) 12 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से रात 11:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरी, झालिदा, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, किउल, कटिहार और सिलीगुड़ी होते हुए बुधवार सुबह 4 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।

वहीं अलीपुरद्वार-रांची ट्रेन (08662) 14 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 7 बजे अलीपुरद्वार से रवाना होगी और सिलीगुड़ी, कटिहार, किउल, जसीडीह, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, झालिदा और मुरी होते हुए गुरुवार सुबह 9:15 बजे रांची पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी, 15 द्वितीय श्रेणी स्लीपर, 2 वातानुकूलित 3-टियर और 1 वातानुकूलित 2-टियर कोच शामिल हैं।

SIR में नोटिस पाने वालों के घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे BLO, ERO कार्यालय में सुनवाई की जरूरत नहीं
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने SIR को लेकर अहम फैसले लिए हैं। आयोग की 26 सितंबर को हुई बैठक में तय…

टोटो और बाइक की सीधी टक्कर में चार घायल, इलाज के दौरान युवक की मौत
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के सूरजाबासा में शनिवार दोपहर टोटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे…
















