A boon from the Railways for the RRB exam: 60 trips of exam special trains to run from the Ranchi Division.

RRB परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात, रांची मंडल से 60 ट्रिप परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा के दौरान यात्रियों

Share
Link copied
A boon from the Railways for the RRB exam: 60 trips of exam special trains to run from the Ranchi Division.
A boon from the Railways for the RRB exam: 60 trips of exam special trains to run from the Ranchi Division.

रांची: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा के दौरान यात्रियों और परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। कुल 60 ट्रिप तक चलने वाली इन विशेष ट्रेनों से झारखंड और बिहार के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Deoghar
Advertisement

पहली जोड़ी ट्रेन संख्या 08183/08184 राउरकेला–रामगढ़ कैंट–राउरकेला परीक्षा स्पेशल होगी। यह ट्रेन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त और 17 से 21 अगस्त तक राउरकेला से तथा वापसी में 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त और 18 से 22 अगस्त तक रामगढ़ कैंट से कुल 15-15 ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन बानो, हटिया, रांची और मुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य और 14 स्लीपर श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

Kashmir
advertisement

दूसरी जोड़ी ट्रेन संख्या 08601/08602 रांची–सबौर–रांची परीक्षा स्पेशल होगी। यह ट्रेन भी समान तिथियों पर 15-15 ट्रिप संचालित की जाएगी। ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य और 10 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।

RKDF
advertisement

रेलवे ने परीक्षार्थियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने की अपील की है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से RRB परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।