15 साल पुराने प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: पति ने दी सुपारी, प्रेमी की निर्मम हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार
रांची : राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में 19 फरवरी 2026 की सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास मिले शव की पहचान कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी (पिता मो. इरफान अली) के रूप में हुई थी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसके बाद खेलगांव थाना में कांड संख्या 09/26 दर्ज किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जांच की गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पता चला कि आशिफ अंसारी का आनंद विहार निवासी बिउला टोप्पो के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग से परेशान बिउला टोप्पो के पति जोन्सन मिंज ने अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
जोंसन मिंज ने प्रिंस कुमार को 1.60 लाख रुपये, प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख रुपये और दीपक अग्रवाल को करीब 4 लाख रुपये देकर आशिफ अंसारी की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इस साजिश के तहत आशिफ की निर्मम हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनमें जोन्सन मिंज, बिउला टोप्पो, दीपक अग्रवाल, प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा शामिल हैं। पुलिस ने एक देशी कट्टा, घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, खून लगा हुआ जैकेट, खून लगी मिट्टी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। जांच जारी है और आगे की जानकारी के लिए पुलिस द्वारा अपडेट जारी किए जाएंगे।

















