20260212 204255

रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फाइनल मुकाबला 16 फरवरी 2026 को खेला जाएगा, जिसमें मीडिया जगत की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट युद्ध देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि उनकी उपस्थिति से इस टूर्नामेंट को और अधिक गरिमा मिलेगी तथा खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और मीडिया कर्मियों के साथ-साथ खेल गतिविधियों के प्रति अपनी सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है और ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच एकता व उत्साह बढ़ाते हैं।

इस शिष्टाचार मुलाकात में रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह-सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह के साथ कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार मौजूद रहे।

Share via
Share via