20260228 193523

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में हड़कंप

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260228 193523

मचारांची, 28 फरवरी — राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-5 से चार मासूम बच्चों के एक साथ लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

ये बच्चे शुक्रवार शाम (27 फरवरी ) घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।परिवार वालों के अनुसार, बच्चे सामान्य रूप से घर के आंगन में खेल रहे थे, लेकिन अचानक गायब हो गए।

शुरुआत में लगा कि शायद आसपास ही खेल रहे होंगे, लेकिन रात गहराने पर चिंता बढ़ गई। मोहल्ले की गलियों, रिश्तेदारों के घरों और परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई क्लू नहीं मिला। आखिरकार, परिजनों ने सुखदेवनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।लापता बच्चों के विवरण इस प्रकार हैं:

अंश कुमार — 12 वर्ष
पियुष कुमार — 10 वर्ष
सूर्या कुमार — 13 वर्ष
शौर्य कुमार उर्फ हर्ष — 10 वर्ष

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बच्चों की आखिरी लोकेशन और गतिविधि का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी और पूछताछ भी शुरू की है। पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला है कि पहले यह बच्चे जिला स्कूल में देखे गए और उसके बाद बड़ा तालाब के पास सूर्य मंदिर के पास देखे गए हैं

रांची पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, वे कहीं दिखाई दें या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत सूचना दें। संपर्क नंबर: 9431788800 (सुखदेवनगर थाना/पुलिस हेल्पलाइन)।यह घटना शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग और अभिभावक बेहद चिंतित हैं और जल्द से जल्द बच्चों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।

Share via
Share via