घुस लेते रंगे हांथ पंचायत सेवक गिरफ्तार.
गढ़वा, वी के पांडे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : एसीबी की टीम ने गुरुवार को जिले के बिसुनपुरा प्रखंड के जतपुरा पंचायत के पंचायत सेवक संजय कुमार गुप्ता को 5000 रु घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पंचायत सेवक सिंचाई कूप निर्माण का एफटीओ छोड़ने के नाम पर लाभुक से ₹5000 घूस का मांग कर रहा था।

जतपुरा पंचायत निवासी लाभुक सुनील यादव ने इसकी शिकायत एसीबी पलामू में किया था। एसीबी द्वारा मामले की पुष्टि की गई, तत्पश्चात घूसखोर पंचायत सेवक को रंगे हाथ दबोच ने के लिए जाल बिछाया और उसे धर दबोचा। गिरफ्तार ग्राम सेवक को एसीबी की टीम अपने साथ ले कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु पलामू ऑफिस चल दी।

















