VideoCapture 20201001 150141

झारखंड आरजेडी बढ़ा रहा है अपना कुनबा.

Team Drishti

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार चुनाव से सत्ता की राह देख रही लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी झारखंड में भी अपना कुनबा बढ़ाने लगी है. झारखंड आरजेडी में इन दिनों मिलन समारोह का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है. आज, रांची में पलामू के कद्दावर दलित नेता राधा कृष्ण किशोर ने लालटेन थाम लिया. राधा कृष्ण किशोर इससे पहले आजसू पार्टी में थे.

आरजेडी प्रदेश कार्यालय में कोविड -19 के नियमों को दरकिनार करते हुए एक समारोह आयोजित कर पूर्व भाजपा नेता राधा कृष्ण किशोर को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया. मौके पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे. इस दौरान आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि बिहार बॉर्डर से सटे पलामू में अब पार्टी ज्यादा मजबूत होगी. मौके पर मौजूद लालटेन थामने वाले राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि लालू प्रसाद के आशीर्वाद से उन्हें जो भी जिम्मेवारी मिलेगी उसे वे आदर सहित निभायेंगे.

Share via
Share via