पलामू में लुटेरे बेखौफ, खुलेआम लूट की घटना को दे रहे हैं अंजाम.
पलामू : पलामू में इन दिनों लुटेरे पुलिस को चुनौती देने में लगे हैं। इनदिनों लुटेरे इतनें बेखौफ हो गए हैं कि वे खुलेआम राहगीरों को लूटने लगे हैं। मेदिनीनगर में आज ही लूट की घटना हुई मेदिनीनगर में सदीक चौक के पास संजय प्रसाद अपने बाइक से घर जा रहे थे इसी दौरान सादिक चौक के समीप गली में अंधेरा होने के कारण दो युवक बाइक सवार आये उन्हें रुकवाया और थैला में रखा 500 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर छापेमारी कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरतलब है कि ऐसी ही एक लूट की घटना कल छतरपुर में भी हुई थी। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खरडीहा निवासी ललिता देवी पति गोबिन्द साव के साथ छत्तरपुर स्टेट बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर मोपेड से घर जा रही थे, इसी क्रम में छत्तरपुर-नौडीहा बाजार पथ मन्देया नदी के समीप बाईक सवार दो युवक धमका कर थैला में रखा पैसा लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पलामू, अरुनिष सिंह.

















