उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण.

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण.

Share
Link copied

Team Drishti.

देवघर : आज उपायुक्त-सह-निर्वाचन पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबाॅक्स मशीनों की जाँच करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ हीं उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावे* उप-निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशालदीप खलखो एवं संबंधित दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow