20210411 100453

सन्मार्गम फाउंडेशन को लोक सेवा समिति के द्वारा covid-19 में सराहनीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित.

रांची : विधानसभा के विधायक क्लब में सन्मार्गम फाउंडेशन, रांची को लोक सेवा समिति के द्वारा covid-19 में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक सह आजसू पार्टी के संस्थापक श्री सूर्य सिंह बेसरा, श्री फिलिप्स टोप्पो जी, श्री आर्च बिशप जी ने संस्था के सचिव श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं अध्यक्ष रोशन कुमार को मेडल, सर्टिफिकेट, तथा पौधा देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो की हमारी संस्था जिला प्रशासन रांची, यूनिसेफ के साथ कोविड 19 में लगातार कार्य कर रही है चाहे मास्क अवेयरनेस प्रोग्राम हो चाहे लोगो को जागरूक करना हो या फिर टीकाकरण हो या पूरे लाकडाउन में 10,000 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाना हो, संस्था के वोलेंटियर्स लगातार इस मुहिम को सफल बनाने में लगे हुए है।

इस मौके पर झारखंड राज्य के कलाकार, चित्रकार, नागपुरी गीतकार के साथ साथ कोविड 19 में मानव हित के लिए सराहनीय कार्य करने वाले और एनजीओ को भी सम्मानित किया गया। संस्था लोक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय नौशाद जी को आभार व्यक्त करती है जिन्होंने हमें हमारे सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।

Share via
Share via