IMG 20201212 WA0099

मेदिनीनगर के बजाज JPS शोरूम में गोली मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस.

पलामू, अरुनिष सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली का एक बुलेट शहर के रांची रोड रेड़मा स्थित बजाज बाइक के शोरूम में शनिवार को मिला, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गया। सुबह नौ बजे शोरूम खुला तब सफाई कर्मचारियों ने निदेशक चेम्बर के सामने फर्श पर बुलेट पड़ा हुआ देखा। तुरंत निदेशक अभिषेक सिंह को इसकी सूचना दी गई। निदेशक ने शहर थाना को इस संबंध में जानकारी दी।

बुलेट की सूचना पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा अपने टीम के साथ शोरूम पहुंचे। छानबीन के बाद थाना प्रभारी अरुण ने कहा कि बुलेट (गोली का अग्र भाग) हर्ष फायरिंग के दौरान ऊपर लगे एस्बेस्टस की छत को छेद करते हुए नीचे आया है। पुलिस को पता लगा है कि शोरूम के आसपास शुक्रवार को शादी थी। उसकी जांच में पुलिस जुट गई है। आस पास की दुकान और मकानों में लगे सीसीटीवी और शेरूम के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इधर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।

Share via
Share via