20201219 153603

ट्रक लूटकांड के सात अपराधी गिरफ्तार.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला : पुलिस ने पिछले दिनों रायडीह थाना क्षेत्र के ग्राम डोबडोबी के पास से सीमेंट भरे ट्रक डकैती का उदभेदन किया व घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पिछले 17 तारीख को रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोबी मुख्य पथ से सीमेंट भरे ट्रक को पांच अज्ञात अपराधियों के द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर ट्रक ड्राइवर सहित ट्रक में लदे कुल 620 बोरा सीमेंट लोहरदगा ले जाकर डम्प किया गया था और ट्रक ड्राइवर को लातेहार सीमा में ले जाकर छोड़ दिया गया था। ट्रक ड्राइवर के द्वारा रायडीह थाना में डकैती काण्ड प्रतिवेदित कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक गुमला के द्वारा मामले की जांच करते हुए छापामारी दल का गठन कर टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए लुटे गए ट्रक को लोहरदगा थाना क्षेत्र के बकसी डीपा बस स्टैंड से जप्त किया गया व गुमला एवं लोहरदगा जिला के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर लोहरदगा के सेन्हा से इस कांड में शामिल एक अपराधी मोतबिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया और अपराधी से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर इस काण्ड में शामिल अन्य छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से डकैती का कुल 120 बोरा सीमेंट बोरा एवं घटना में प्रयुक्त छह मोबाइल सिल्वर रंग का हूबहू पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर बरामद किया गया है।

Share via
Share via