SmartSelect 20210601 151305 Google

रांची के सात इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला.

रांची : रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर राँची के सात इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का तबादला हुआ है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सोमवार की रात दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया था, दोनों पर गंभीर आरोप थे। जबकि खलारी थाना प्रभारी बीमारी की वजह से हटाये गये हैं। रांची के लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार और रांची एअरपोर्ट थाना प्रभारी रमेश गिरि हटाए गए। इनपर क्राइम कंट्रोल में फेल होनें और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आइए जानते हैं कौन कहां गए

1.पुलिस लाइन में पदस्थापित संजय कुमार को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है।
2. खलारी थाना प्रभारी अहमद अली को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।
3. यातायात प्रभारी लालपुर फरीद आलम को खलारी थाना प्रभारी बनाया गया है।
4. पुलिस लाइन में पदस्थापित जॉन मुर्मू को यातायात थाना प्रभारी लालपुर बनाया गया है।
5. यातायात थाना प्रभारी गोंदा में पदस्थापित नवल किशोर प्रसाद को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।
6. सदर पश्चिमी अंचल सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित असित कुमार मोदी को गोंदा यातायात प्रभारी बनाया गया है।
7. पुलिस लाइन में पदस्थापित मोहन पांडे को सर्किल इंस्पेक्टर सदर पश्चिमी अंचल बनाया गया है.
8. डोरंडा थाना में पदस्थापित आनंद प्रकाश सिंह को एयरपोर्ट थाना प्रभारी बनाया गया है।

Share via
Share via