IMG 20201213 WA0095

शुभम शेखर ओपन दुमका जिला कैरम प्रतियोगिता के चैंपियन बने.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : दो दिवसीय ओपन दुमका जिला कैरम प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुकुल कुमार झा, महासचिव, झारखंड राज कैरम संघ, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद शब्बीर राष्ट्रीय स्तरीय कैरम खिलाड़ी, विश्वनाथ चौधरी एवं विकास झा, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, सेवा निवृत्त स्टेट बैंक ऑफिसर ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

मुकुल कुमार झा, महासचिव, झारखंड राज्य कैरम संघ ने कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिता से दुमका के खिलाड़ी राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने जिला एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे। निमाई कांत झा, सचिव, दुमका जिला कैरम संघ ने ओपन कैरम प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कहा की एकल फाइनल मैच में पूर्व के विजेता एवं जूनियर नेशनल चैंपियन शुभम शेखर ने अजीत कुमार को 8 बोर्ड के तीन सेट में सीधे सेट में 22/5, 25/0 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया। इसके पूर्व प्रथम सेमीफाइनल मैच में शुभम शेखर ने स्मृति शेखर को एवं द्वितीय सेमीफाइनल में अजीत कुमार ने मोहम्मद कासिम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था।

ओपन युगल कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में शुभम शेखर एवं स्मृति शेखर ने अजीत कुमार एवं अभिषेक झा को सीधे दो सेटों में हराया। इस मौके पर दिनेश कुमार मंडल, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक, शशांक शेखर, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक झा, चेतन मिश्रा, विशाल चौधरी, प्रत्यूष झा, सौरभ शुक्ला, विवेक कुमार, शिवम, निक्की शर्मा, विष्णु एवं अन्य कैरम खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share via
Share via