20260227 204408

अवैध देसी शराब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 550 किलो जावा महुआ मौके पर नष्ट

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : बोलबा प्रखंड में अवैध देसी शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने लगभग 550 किलोग्राम जावा महुआ जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई कादोपानी पंचायत के अंतर्गत किलेसेरा, तुरीटोली, भंडारटोली और बरघाट गांवों में की गई।

इस अभियान का नेतृत्व बोलबा थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने किया, जिसमें उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में जावा महुआ को बरामद किया गया और उसे तत्काल नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बोलबा प्रखंड में उत्पाद विभाग द्वारा अवैध देसी शराब के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले इस स्तर की सख्ती नहीं देखी गई थी। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में बोलबा प्रखंड मुख्यालय में सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त विदेशी शराब की दुकान खोली गई है। इसके बाद अवैध देसी शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। माना जा रहा है कि लाइसेंसी दुकान के खुलने के साथ ही अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने का अभियान तेज किया गया है।

कार्रवाई के बाद प्रखंड की सभी पांच पंचायतों में अवैध शराब बनाने-बेचने वालों के बीच दहशत का माहौल है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि आगे भी ऐसी छापेमारी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share via
Share via