20260228 093725

सिमडेगा नगर परिषद चुनाव परिणाम: अनुभव और नए चेहरों का शानदार मिश्रण, मतदाताओं ने सराहा मेहनत, शिक्षा और व्यवहार

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा नगर परिषद के 20 वार्डों में हुए पार्षद चुनाव के परिणाम बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धी रहे। मतदाताओं ने उम्मीदवारों की क्षेत्र से गहरी जुड़ाव, शिक्षा, अच्छे व्यवहार, कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा को आधार बनाकर मतदान किया। कुल 13 नए चेहरे जीते हैं, जबकि कई अनुभवी पार्षदों ने फिर से जीत हासिल की, जिससे एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार हुई है।

कई वार्डों में लगातार जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों ने विशेष ध्यान खींचा। वार्ड 3 से गोरेती सोरेंग ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की। वार्ड 9 से राकेश लकड़ा को तीसरी बार मौका मिला। वार्ड 7 से वैजयंती देवी ने दूसरी बार, जबकि वार्ड 6 से सुनीता देवी ने दूसरी बार (कुल अनुभव चौथी बार का) जीत दर्ज की। वार्ड 8 से कुलदीप किंडो दूसरी बार जीते, जिनका अनुभव तीसरी बार का है। वार्ड 15 से इस्मत जहां ने दूसरी बार जीत हासिल की (पति के दो बार जीत के साथ कुल चार बार का अनुभव)।

वार्ड 12 में खास चर्चा रही, जहां दीपक कुमार अग्रवाल उर्फ रिंकू (चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव और पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल के पुत्र) ने पूर्व पार्षद रविकांत को 63 वोटों से हराकर पहली बार जीत दर्ज की। वे उपाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इसी तरह वार्ड 17 से चंदन कुमार डे ने जीत हासिल की, जो क्षेत्र में लगातार मेहनत के लिए चर्चित हैं और उपाध्यक्ष दावेदारी में मजबूत स्थिति में हैं। कुलदीप किंडो भी साइलेंट तरीके से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में जाने जाते हैं।

अन्य प्रमुख परिणामों में वार्ड 4 से रिसमाला देवी, वार्ड 13 से मनोज अग्रवाल खट्टू (दूसरी बार), वार्ड 20 से मो. वसीम उर्फ हीरू ने निवर्तमान पार्षद कासिम को हराकर सबको चौंकाया, वार्ड 10 से विजय राम, वार्ड 1 से जोसफा ने टाई के बाद री-काउंटिंग में एक मत से जीत हासिल की। वहीं वार्ड 19 से आईसा खातून ने महिलाओं के उत्थान को श्रेय देते हुए जीत दर्ज की, जहां विधायक के करीबी होने का भी फायदा नहीं मिला

कुल मिलाकर, मतदाताओं ने उन उम्मीदवारों को आशीर्वाद दिया जिन्होंने क्षेत्र के लिए निरंतर प्रयास किए, शिक्षा और अनुभव का संतुलन बनाया। यह चुनाव विकास, सेवा और जनसंपर्क की जीत साबित हुआ है। नगर परिषद में नए और पुराने सदस्यों का यह जंबो जेट अब शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share via
Share via