20260122 181121

पशुधन विकास योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बरतें: जोसिमा खाखा ने दी सख्त हिदायत

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ प्रखंड कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत समेकित पशुधन विकास योजना (जो झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जुड़ी हुई है) के अंतर्गत।जोड़ बैल वितरण योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रजत लकड़ा ने की। इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने जोरदार तरीके से कहा कि पशुधन आधारित योजनाएं ग्रामीण एवं आदिवासी समाज की आर्थिक रीढ़ हैं। इन योजनाओं से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि आत्मनिर्भर गांव की परिकल्पना भी साकार होगी।

उन्होंने विशेष रूप से पाकरटांड़ जैसे आदिवासी बहुल प्रखंड में खेती और पशुपालन को आजीविका का मुख्य साधन बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही, जरूरतमंद और पात्र लाभुकों तक ही पहुंचना चाहिए। जोसिमा खाखा ने समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि लाभुक चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही।अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं दिव्यांग वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

जोड़ बैल वितरण योजना के बारे में उन्होंने बताया कि यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। झारखंड सरकार की इस योजना के तहत किसानों को एक जोड़े बैल पर 90% तक अनुदान मिलता है, जिससे उन्हें मात्र 10% राशि (लगभग 4,000 रुपये) ही देनी पड़ती है।

जोसिमा खाखा ने कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा से किसान, मजदूर और ग्रामीण गरीबों के हित में खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।” उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पशुपालन से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हों और परिवार की आय में योगदान दे सकें।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील की कि योजना की पूरी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। साथ ही चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जनता की गाढ़ी कमाई से चलने वाली योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे, यही हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में बीडीओ निशा, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Share via
Share via