आरक्षी देव कुमार दास बने ‘पुलिसमैन ऑफ द वीक’: एसपी सिमडेगा ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट प्रदर्शन की मिली सराहना
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस विभाग की ‘पुलिसमैन ऑफ द वीक’ योजना के तहत एक बार फिर एक समर्पित पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया है। अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त **आरक्षी देव कुमार दास** जनवरी के अंतिम सप्ताह के लिए ‘पुलिसमैन ऑफ द वीक’ चुने गए।
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने आरक्षी देव कुमार दास को उनके उत्कृष्ट टर्न-आउट, कर्तव्यनिष्ठा, सकारात्मक सोच और निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी ने उन्हें एक उपहार भेंट किया और उनकी सराहना की।
सिमडेगा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के उन पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना है जो हर सप्ताह अपने कर्तव्य में उत्कृष्टता दिखाते हैं। योजना के अंतर्गत निम्नलिखित मानदंडों पर चयन किया जाता है उनमें है उत्कृष्ट टर्न-आउट और अनुशासन, पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी का निर्वहन, सकारात्मक दृष्टिकोण और टीम वर्क और जनसेवा में सक्रिय योगदान।
हर सप्ताह एक पुलिसकर्मी का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है, जिससे पूरे विभाग में उत्साह और प्रतिस्पर्धा बनी रहती है। आरक्षी देव कुमार दास का यह चयन उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।
एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि ऐसी पहल से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत होती है। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों से भी अपील की कि वे इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहें।
आरक्षी देव कुमार दास ने सम्मान प्राप्त कर खुशी जताई और कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, और वे भविष्य में भी इसी उत्साह से कर्तव्य निभाते रहेंगे।
















