20250630 213548

सिमडेगा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 34 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोलेबिरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर का काला धंधा चल रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और 13 मई को कोलेबिरा पालकोट रोड निवासी विपिन कुमार नंद के पास से 34 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। पूछताछ में विपिन ने खुलासा किया कि वह ब्राउन शुगर गुमला के रितेश केशरी से खरीदता था और इसे कोलेबिरा के प्रशांत बड़ाईक व राहुल कुमार को बेचने के लिए देता था।

इसके आधार पर रितेश केशरी, प्रशांत बड़ाईक और राहुल कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। 14 मई को विपिन कुमार नंद और प्रशांत बड़ाईक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि राहुल कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आगे की जांच में गुमला निवासी रितेश केशरी को भी गिरफ्तार कर लिया और उसे आज जेल भेज दिया गया।

सिमडेगा पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Share via
Share via