20260121 205114

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए गोपनीय कार्यालय से मामलों के निष्पादन में आएगी रफ्तार: एसपी श्रीकांत एस. राव खोटरे

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को नई ऊंचाई देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय भवन का उद्घाटन बुधवार शाम को पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में किया गया। इस नए भवन से मामलों के निष्पादन में गति मिलेगी तथा जिले के निवासियों को पुलिस विभाग के विभिन्न सेलों की सेवाएं और अधिक सहजता से उपलब्ध होंगी।

उद्घाटन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त कंचन सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. राव खोटरे ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर फीता काटा और नारियल फोड़कर भवन का लोकार्पण किया।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने भवन का दौरा किया। अधिकारियों ने इसे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने, गोपनीयता बनाए रखने तथा सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। एसपी श्रीकांत एस. राव खोटरे ने कहा कि यह आधुनिक सुविधाओं वाला गोपनीय कार्यालय मामलों की जांच और निपटारे में तेजी लाएगा, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

समारोह के दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया गया, जिसमें अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share via
Share via