भारत में चीनी CCTV कंपनियों पर बड़ा एक्शन: 1 अप्रैल से Hikvision, Dahua और TP-Link के प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद
नई दिल्ली : भारत सरकार ने देश की सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन को ध्यान में रखते हुए चीनी कंपनियों के CCTV कैमरों और वीडियो सर्विलांस प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से Hikvision, Dahua और TP-Link जैसी कंपनियां भारत में अपने प्रोडक्ट्स नहीं बेच पाएंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने नए सर्टिफिकेशन नियम लागू किए हैं, जिनके तहत इन कंपनियों के CCTV और सर्विलांस प्रोडक्ट्स को प्रमाणन (Certification) देने से इनकार कर दिया गया है। यही कारण है कि इनकी बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लग गई है। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि सिर्फ इन कंपनियों ही नहीं, बल्कि उन प्रोडक्ट्स पर भी असर पड़ेगा जिनमें चीनी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
पिछले साल तक भारत के CCTV बाजार में लगभग एक-तिहाई हिस्सेदारी चीनी कंपनियों की थी। अब अचानक सप्लाई घटने से बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। छोटे व्यवसायों और घरेलू यूजर्स पर इसका सीधा असर पड़ सकता है
सरकार का यह कदम देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। इससे पहले भी भारत कई चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुका है, और अब सर्विलांस सेक्टर में भी सख्ती दिखाई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारतीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, लोकल मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी।नहालांकि, शॉर्ट टर्म में कीमतें ऊंची रह सकती हैं
चीनी CCTV कंपनियों पर यह बैन भारत के सर्विलांस बाजार में बड़ा बदलाव लाने वाला है। जहां एक ओर सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को महंगे विकल्पों का सामना करना पड़ सकता है।

















