20251227 175407

सिमडेगा सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी: पांचवें दिन आरके और आईएसई क्लब ने दर्ज की जीत

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी के पांचवें दिन अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में विजेता टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

पहला मैच: आरके क्रिकेट क्लब ने प्रिंस क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस क्रिकेट क्लब की टीम 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बना सकी। जवाब में आरके क्रिकेट क्लब ने 24.4 ओवर में सिर्फ 5 विकेट गंवाकर 180 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गुल हसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरा मैच: आईएसई क्रिकेट क्लब ने ग्रीन वर्ल्ड मोटर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से दी शिकस्त

पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वर्ल्ड मोटर क्रिकेट क्लब 29.4 ओवर में ऑलआउट होकर 155 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएसई क्रिकेट क्लब ने मात्र 20.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 159 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। अनुज सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

Share via
Share via