सिमडेगा : अंडर-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के 9वें दिन ASK और बारूद क्लब ने दर्ज की बड़ी जीत

सिमडेगा : अंडर-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के 9वें दिन ASK और बारूद क्लब ने दर्ज की बड़ी जीत

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (SDC) द्वारा आयोजित अंडर-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन मंगलवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दो एकतरफा मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में विजेता टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से जीत हासिल की।

पहला मैच : ASK क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से हराया RK क्रिकेट क्लब को
दिन का पहला मुकाबला ASK क्रिकेट क्लब और RK क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RK क्रिकेट क्लब मात्र 20.4 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ASK क्रिकेट क्लब ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 17.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मैच : बारूद क्रिकेट क्लब की रिकॉर्ड तोड़ जीत, 157 रन के विशाल अंतर से जीते
दिन के दूसरे मुकाबले में बारूद क्रिकेट क्लब का दबदबा देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पायवोट क्रिकेट क्लब की पूरी टीम महज 12.2 ओवर में 35 रन पर ढेर हो गई। इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब ने 157 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow