20260310 194044

पाकरटांड में विराट हिंदू सम्मेलन संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र की सुरक्षा का आधार

पाकरटांड में विराट हिंदू सम्मेलन संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र की सुरक्षा का आधार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260310 194044

पाकरटांड (सिमडेगा): प्रखंड के सिकरियाटांड इंद मैदान में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक एकजुटता का शंखनाद किया।

​​मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि संघ अपनी स्थापना के 100वें वर्ष की ओर अग्रसर है। उन्होंने जोर देकर कहा ​पंच परिवर्तन: संघ समाज में समरसता और एकजुटता के पाँच लक्ष्यों के साथ नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
​ क्षेत्र में बढ़ते धर्मांतरण, लव जिहाद और भूमि जिहाद जैसे षड्यंत्रों के प्रति ग्रामीणों को सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने हर घर में संस्कारयुक्त शिक्षा देने तथा गौ, गीता, गंगा और गायत्री की रक्षा का आह्वान किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना जगाना ही हमारा परम उद्देश्य है।

​सरना सनातन एक ही मूल के दो स्वरूप
​विशिष्ट अतिथि और रामरेखा धाम के प्रधान संरक्षक दुर्गविजय सिंह देव ने सम्मेलन को हिंदू चेतना का जागरण बताया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा सनातन समाज आदि काल से ही नदी, पर्वत और वृक्षों में ईश्वर को देखता आया है। उन्होंने कहा कि सरना और सनातन के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

बाहरी शक्तियों द्वारा हमारी रूढ़िवादी परंपराओं और संस्कारों को नष्ट करने के प्रयासों के खिलाफ हमें संगठित होना होगा। ​सम्मेलन में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा, विहिप उपाध्यक्ष किरण चौधरी, श्याम सुंदर मिश्रा, एबीवीपी के देवी सिंह, और संत उमाकांत जी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार साझा किए।

सभी ने एक स्वर में संस्कृति, सभ्यता और अपनी विरासत को बचाने का संकल्प लिया। ​मंच संचालन संदीप नाग ने एवं ​धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम प्रसाद (प्रखंड अध्यक्ष, विहिप ) हिन्दू सम्मेलन में प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में मातृशक्ति और पुरुष वर्ग ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा मैदान भगवामय नजर आया।

सिमडेगा से नरेश शर्मा

Share via
Share via