IMG 20201205 WA0012

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में विशेष केन्द्रीय सहायता की बैठक संपन्न.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : समाहरणालय के सभागार में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अबु इमरान ने की। बैठक में उपायुक्त अबु इमरान ने सबसे पहले पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली एवं पदाधिकारियों को प्राथमिकता के साथ उग्रवाद प्रभावित गांवों विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री इमरान ने अधिकारियों को उग्रवाद प्रभवित गांवों में सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अतिसुदूरवर्ती गांवों को चिहिंत करें एवं गांव में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव में संचालित कर विकास के पथ पर ले जाने का कार्य करें। बैठक में उपायुक्त श्री इमरान ने पुलिस पिकेट एरिया में सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया। वहीं बालूमाथ में सोलर प्लांट लगाने को लेकर कार्य योजना तैयार करने की बात कही। बैठक में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता मद से साइंस लैब खोलने का निर्देश दिया।

बैठक में गांव तक पहुंच पथ बनाने,स्वास्थ्य सुविधा विकसित करने,कृषि कार्य को लेकर योजनाऐं संचालित करने,कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देने समेत अन्य कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर डीएफओ रोशन कुमार, डीएफओ बफर एवं कोर,उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा,डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह,डीएसपी डॉ ए. करमाली समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Share via
Share via