श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली राहत
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : श्री सत्य साईं बाबा के अवतरण शताब्दी वर्ष में श्री सत्य साईं सेवा संगठन, जिला सिमडेगा ने कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय, लाचार एवं वृद्धजनों के बीच बड़े पैमाने पर कंबल वितरण अभियान चलाया है। “मानव सेवा ही माधव सेवा” तथा “सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो” के बाबा के संदेश को चरितार्थ करते हुए पिछले एक सप्ताह से संगठन लगातार विभिन्न गांवों-पंचायतों में कंबल वितरण कर रहा है।
बुधवार को सायंपुर गांव में 30 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर तेली समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश साहू, जवाहर साव, कुंदन साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इससे पूर्व विभिन्न स्थानों पर हुआ वितरण:
कोनडरा में मुखिया लंकेश्वर बड़ाइक एवं राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद के साथ करीब 100 लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण। सिकरियाडार पंचायत में 25 कंबल केसलरपुर में 30 कंबल। गरजा में 20 कंबल, पिथरा में 25 कंबल, कोचेडेगा में 25 कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष गणपति बड़ाइक, तेली समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता जवाहर साव, रंजीत साहू, शंभू कुमार सिंह, लालदेव बड़ाइक, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष गणपति बड़ाइक ने कहा, “भगवान सत्य साईं बाबा ने हमें सिखाया है कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इसी भावना से प्रेरित होकर पूरे भारत में संगठन मेडिकल सेवा, नारायण सेवा, ग्राम सेवा, शिक्षा सेवा सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्य कर रहा है।”
तेली समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश साहू ने संगठन के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य बाबा की विशेष कृपा से ही संभव हो पाते हैं और समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि प्रेम व सद्भावना का वातावरण बने और कोई व्यक्ति दुखी न रहे।
अंत में रंजीत साहू ने बाबा और सभी उपस्थित वृद्ध माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन हमें समाज में प्रेम व सद्भावना फैलाने का सुनहरा अवसर देता है, जिससे हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।







