20250816 115142

रांची से सब इंस्पेक्टर मालखाने का चार्ज देने गए लेकिन मुर्गा दुकान के पास पड़े मिले, अब पुलिस जांच में जुटी

रांची से सब इंस्पेक्टर मालखाने का चार्ज देने गए लेकिन मुर्गा दुकान के पास पड़े मिले, अब पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदित्यपुर, 16 अगस्त : शनिवार तड़के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में जागृति मैदान के उत्तरी छोर पर मुर्गा दुकान के पास सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार सिंह रांची से मालखाना का चार्ज देने आदित्यपुर आए थे। वे पूर्व में आरआईटी थाने में ही पदस्थापित थे और अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव देखकर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, और पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है और जल्द ही तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share via
Share via