20260305 093758

टी-20 विश्व कप 2026: सेमीफाइनल-2 में भारत vs इंग्लैंड – मुंबई के वानखेड़े में आज शाम हाई-वोल्टेज मुकाबला!

मुंबई : ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। यह रोमांचक मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जीतने वाली टीम सीधे 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली “सूर्या ब्रिगेड” घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को हराकर फाइनल का रास्ता साफ करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, जहां हाई-स्कोरिंग गेम की उम्मीद है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और घरेलू दर्शकों के जोश के साथ वे इंग्लैंड की मजबूत टीम को चुनौती देने को बेताब हैं।

पिछले T20 विश्व कप सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों की टक्कर हुई है, जहां 2022 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार घरेलू मैदान, मौजूदा फॉर्म और स्क्वाड की गहराई के साथ भारत मजबूत दिख रहा है। सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे सितारे इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं, जबकि इंग्लैंड की विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप भी कोई कम नहीं।

क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच “डू या डाई” वाला होगा – कौन बनेगा फाइनलिस्ट? क्या टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर खिताब की मजबूत दावेदार बनेगी? सबकी नजरें आज इस मैच के परिणाम पर टिकी रहेगी।

Share via
Share via