भारत vs दक्षिण अफ्रीका: टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 में आज बड़ा मुकाबला, 2024 फाइनल की यादें ताजा!

भारत vs दक्षिण अफ्रीका: टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 में आज बड़ा मुकाबला, 2024 फाइनल की यादें ताजा!

Share
Link copied

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (22 फरवरी 2026) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर 8 स्टेज का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

भारतीय टीम ने पहले दौर में लगातार जीत दर्ज कर शानदार लय हासिल की है। पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर 8 में प्रवेश करने वाली टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मेन इन ब्लू आज घरेलू मैदान पर उतरेंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पहले दौर का अपना आखिरी मैच भी खेला था, जिससे पिच और परिस्थितियों की अच्छी समझ टीम को मिलेगी। घरेलू दर्शकों का जोरदार समर्थन भारत के लिए बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।

यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यही दो टीमें 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। अब 2026 में सुपर 8 के इस क्लैश में प्रोटियाज बदला लेने की कोशिश करेंगे, जबकि भारत लगातार जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रहीं, जिससे यह मैच हाई-वोल्टेज होने की उम्मीद है।

हेड-टू-हेड और आंकड़े की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल में कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 21 और दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच में जीत हासिल की है जबकि 1 बेनतीजा रहा है। वहीं टी20 विश्व कप में भारत ने 5 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

सुपर 8 ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे हैं। आज का मैच ग्रुप में मजबूत शुरुआत के लिए अहम होगा। भारत की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन-अप के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती बड़ी होगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow