कोडरमा में हाइवा और ऑटो की जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के समीप हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा नवलशाही की ओर से डोमचांच जा रहा था। इसी दौरान डोमचांच से नवलशाही की ओर जा रहे ऑटो से रायडीह मोड़ के पास उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

यूनेस्को की वैज्ञानिक समिति से जुड़े झारखंड के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राज्य का मान
सिमडेगा: झारखंड के शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यूनेस्को के…

धनबाद में SI का हाईवोल्टेज ड्रामा! बीच बाजार उतारने लगे वर्दी, बोले- जब आप ही कानून चलाइए तो हम क्या करें?
ट्रक ने स्कूटी को कुचला, चालक बचा तो नई स्कूटी की मांग पर अड़ गए लोग! समझाते-समझाते SI अनिल कुमार का चढ़ा…
















