youth-arrested-two-country-made-pistols

महिलाओं से छेड़छाड़ और रंगदारी मांगने का आरोप, दो देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Share
Link copied
youth-arrested-two-country-made-pistols
youth-arrested-two-country-made-pistols

गोड्डा जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र में महिलाओं से छेड़छाड़, रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वरण देवबन्धा गांव निवासी रितेश कुमार यादव उर्फ रितेश कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Sthapna Diwas
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को वरण देवबन्धा गांव में मवेशी चराने जा रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इसी दौरान रोहित कुमार मंडल से पैसे की मांग की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने देसी कट्टा के बट से मारकर उसे घायल कर दिया था। इस मामले में रोहित के आवेदन पर रितेश कुमार यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ मोतिया ओपी कांड संख्या 213/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ गोड्डा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान 26 नवंबर को रितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि वह देसी कट्टा की तस्वीरें और वीडियो मोबाइल से बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करने की कोशिश करता था।

घटना के दिन भी उसने अपने साथियों के साथ हथियार का भय दिखाकर पैसे की मांग की थी और विरोध करने पर रोहित के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।