रांची में स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत कई कार्यक्रम, 843 लाभार्थियों का e-KYC और रक्तदान शिविर आयोजित

रांची: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत शुक्रवार को रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। रातू और लापुंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं, तमाड़, लापुंग और सोनाहातू समेत विभिन्न प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाए गए। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सुविधा के लिए चलाए गए आधार आधारित e-KYC अभियान में 843 लोगों का सत्यापन किया गया।
रातू और लापुंग प्रखंड सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से आवास योजना, मनरेगा और पंचायती राज के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण विकास को गति देना है।

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान
तमाड़ प्रखंड के परासी पंचायत स्थित स्कूल में मुखिया ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी और इसकी रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। वहीं, चिलदाग पंचायत में जनप्रतिनिधियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में बाल विवाह मुक्त प्रभात फेरी निकाली गई। जिले की विभिन्न पंचायतों में भी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का संदेश दिया गया।
महिला सशक्तीकरण और आजीविका पर जोर
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से विभिन्न प्रखंडों में आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने और सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए गतिविधियां आयोजित की गईं। नई चेतना 5.0 अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से जागरूकता रैली, पोषण पखवाड़ा और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इनके जरिए जेंडर समानता, स्वास्थ्य जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय लेन-देन को व्यवस्थित करने के लिए 98 SHG Cut-off शिविर और 29 ग्राम संगठन (VO) Transaction शिविर लगाए गए। रक्तदान शिविरों में JSLPS के कर्मियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं, किसानों और वंचित परिवारों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय : आदित्य साहू
रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को केंद्रीय कैबिनेट की…

हेमंत सोरेन के राजनीतिक सफर पर लिखी गईं दो पुस्तकें मुख्यमंत्री को की गईं भेंट
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक…
















