chief-minister-hemant-soren-paid-tribute

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Share
Link copied
chief-minister-hemant-soren-paid-tribute
chief-minister-hemant-soren-paid-tribute

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Sthapna Diwas
Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की कामना की।

इससे पहले जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री को स्थानीय प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।