जमशेदपुर: उलीडीह की चूना शाह कॉलोनी में दिनदहाड़े 13 लाख के जेवरात की चोरी, बुर्का पहने संदिग्ध CCTV में कैद
Highlights:
- ■
जमशेदपुर के उलीडीह स्थित चूना शाह कॉलोनी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी - ■
करीब 12 से 13 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद गायब - ■
बुर्का पहने संदिग्ध व्यक्ति CCTV फुटेज में घर में दाखिल होता दिखा - ■
उलीडीह थाना पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के चूना शाह कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी गए सोने के आभूषणों की कीमत करीब 12 से 13 लाख रुपये है, जबकि 18 से 20 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। घटना के दौरान बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में प्रवेश करने की बात सामने आई है। संदिग्ध की गतिविधियां घर के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, चूना शाह कॉलोनी निवासी नौशाद हुसैन के घर में चोरी हुई है। घटना के समय उनकी पत्नी जीनत अपनी बेटी के साथ नकाब और खरीदारी देखने के लिए ओल्ड पुरुलिया रोड गई हुई थीं। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। वहीं, घर के पास रहने वाली उनकी सास उस समय नमाज पढ़ रही थीं। परिवार के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब चार बजे या उससे कुछ पहले एक संदिग्ध व्यक्ति घर में दाखिल होता दिखाई दिया है। जीनत जब देर रात अपनी बेटी के साथ घर लौटीं, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और दोनों अलमारियों से जेवरात और नकदी गायब थे।
मां-बेटी के लाखों के गहने ले गए चोर
पीड़िता जीनत के अनुसार, उनकी अलमारी से करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। इनमें सोने का हार, झुमके, कान के आभूषण, मांग टीका, अंगूठी और चेन-लॉकेट शामिल हैं। वहीं, उनकी बेटी के करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने भी चोर ले गए। इनमें हार, झुमके, अंगूठी और कान के आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखे 18 से 20 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए। हैरानी की बात यह है कि चोर घर में रखा एक मोबाइल फोन छोड़ गया।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलने के बाद उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस संदिग्ध की पहचान और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद करने की मांग की है।

पत्रकार अभिषेक भारती को हिरासत में यातना देने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट से की स्वतः संज्ञान लेने की मांग
रांची: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा में पत्रकार अभिषेक भारती को पुलिस हिरासत में कथित रूप से प्रताड़ित…

गिरिडीह में रहस्यमयी बीमारी! एक साथ 8 लोग हंसे, रोए और हुए बेहोश, ‘शेयर्ड साइकोसिस’ की आशंका
गिरिडीह/धनबाद: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही इलाके के अलग-अलग परिवारों के…

मुंह से लिखकर फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला
रांची: दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर गोड्डा के दिव्यांग छात्र मोहम्मद फैजानुल्लाह ने जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में 93.8 प्रतिशत…

















