भरनो में वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला 1.57 लाख रुपये जुर्माना

निर्मल सिंह
गुमला: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को भरनो थाना के सामने जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी सतेन्द्र महतो के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 1 लाख 57 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। इसके अलावा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पीयूसी और रोड टैक्स की जांच की गई। ओवरलोडिंग और बिना फिटनेस वाले ट्रकों के खिलाफ भी चालान काटा गया। डीटीओ ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

इधर, जिला परिवहन कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, वाहन रजिस्ट्रेशन, आरसी ट्रांसफर, टैक्स, फिटनेस, बीमा और पीयूसी से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान राहवीर योजना और हिट एंड रन मुआवजा योजना के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हिट एंड रन दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रुपये मुआवजे का प्रावधान है। साथ ही लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, वाराणसी से जयनिवास पांडेय गिरफ्तार; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
🔴 खबर की बड़ी बातें बड़ी गिरफ्तारी: एसीबी ने वाराणसी से जयनिवास पांडेय उर्फ शास्त्री को गिरफ्तार किया। 15 करोड़ का आरोप:…

जमशेदपुर: उलीडीह की चूना शाह कॉलोनी में दिनदहाड़े 13 लाख के जेवरात की चोरी, बुर्का पहने संदिग्ध CCTV में कैद
Highlights: ■ जमशेदपुर के उलीडीह स्थित चूना शाह कॉलोनी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी ■ करीब 12 से 13 लाख रुपये के सोने…
















