परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय : आदित्य साहू

रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। साहू ने कहा कि आगामी संसद सत्र में दोनों विधेयकों को पेश किए जाने की उम्मीद है।
आदित्य साहू ने कहा कि देश की आबादी और भौगोलिक परिस्थितियों में बदलाव के कारण लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों का दायरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण और सीटों की संख्या में वृद्धि होने से जनप्रतिनिधियों को जनता तक पहुंचने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में सहूलियत होगी। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधित्व को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसके अनुसार झारखंड में लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 हो सकती हैं। वहीं विधानसभा की 81 सीटें बढ़कर लगभग 121 होने की संभावना है। सीटों की संख्या बढ़ने से एसटी, एससी सहित विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व भी बढ़ सकता है।

साहू ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो सहित विपक्ष के कुछ दल परिसीमन को लेकर भ्रम और आशंकाएं फैला रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार ने राज्यों के प्रतिनिधित्व के मौजूदा अनुपात को सुरक्षित रखने के प्रस्ताव के साथ पहल की है।
महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि यह देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी और नीति निर्धारण में अधिक अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में उनकी क्षमता के अनुरूप भूमिका मिलनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर वर्षों तक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।
साहू ने कहा कि महिला आरक्षण से माताओं-बहनों को राजनीतिक नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलेगा। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को दर्शाती है।

रूस में हिरासत से छूटे झारखंड के मनीष साहू, सुरक्षित लौटे जमशेदपुर
रांची: रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की आखिरकार सुरक्षित भारत वापसी हो गई है।…

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की…

















