Godda crime

गोड्डा : जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद

गोड्डा। जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने के मामले में गोड्डा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे मोतिया ओपी क्षेत्र के फुटानी चौक, गंगटा फसिया में जमीन विवाद और आपसी रंजिश को लेकर संतोष मंडल उर्फ गुड्डू मंडल ने अनिल मंडल को गोली मार दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

गोड्डा : जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मंडल उर्फ गुड्डू मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
advertisement

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा घटनास्थल से दो जिंदा गोलियां और दो खोखे भी जब्त किए गए हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।