gumla-sadar-hospitals-ambulance-broke-down

गुमला सदर अस्पताल की एंबुलेंस हुई खराब, धक्का लगाने के बाद हुई स्टार्ट; गंभीर मरीज को ले जाने में हुई देरी

Share
Link copied
gumla-sadar-hospitals-ambulance-broke-down
gumla-sadar-hospitals-ambulance-broke-down

निर्मल सिंह 

गुमला: गुमला सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गुरुवार सुबह उस समय सवाल खड़े हो गए, जब रिम्स रांची रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस ही स्टार्ट नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी जब एंबुलेंस चालू नहीं हुई, तो अस्पताल कर्मियों को उसे धक्का लगाना पड़ा।

Sthapna Diwas
Advertisement

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया था। मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस तैयार की गई, लेकिन वह स्टार्ट ही नहीं हुई। चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार अस्पताल कर्मियों ने एंबुलेंस को धक्का लगाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस चालू हो सकी और मरीज को रांची ले जाया गया।

इस घटना ने सदर अस्पताल की आपातकालीन परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस एंबुलेंस को गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक सुविधा माना जाता है, उसकी खराब स्थिति मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की नियमित जांच और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।