चक्रेश्वरी फ्लाईओवर के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों जाम रखा हाईवे

गोड्डा: गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के चक्रेश्वरी फ्लाईओवर के समीप सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने पैदल घर लौट रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मृतका की पहचान चक्रेश्वरी निवासी कामा देवी (56 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पति का नाम मास्टर पासवान बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, कामा देवी पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की पहल पर घंटों बाद जाम हटाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि हादसे के बाद बाइक चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। अब बाइक के मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। नगर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। बाइक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। कहीं रॉन्ग साइड से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो कहीं तेज रफ्तार वाहन पीछे से लोगों को टक्कर मार रहे हैं। इन हादसों में कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों और निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित यातायात निगरानी की भी मांग की है।

परिसीमन पर JMM में मंथन: महुआ माजी ने जताई आदिवासी सीटें घटने की आशंका, आज सांसदों के साथ बैठक करेंगे हेमंत सोरेन
परिसीमन पर JMM की बड़ी बैठक महुआ माजी ने जताई झारखंड की आदिवासी आरक्षित सीटें घटने की आशंका। आज CM हेमंत सोरेन…

बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन को दी मंजूरी
बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई पश्चिम बंगाल प्लांट के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया दो प्रयोगशालाओं की जांच में हुई पुष्टि बैच…
















