IMG 20210401 WA0044

बहन से कहासुनी पर किशोरी ने कर ली खुदकुशी, घरवाले गए थे बाहर.

पलामू : जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डाली में एक 16 वर्षीय किशोरी ने खुदकुशी कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि किशोरी से उसकी बहन की कहासुनी हो गई थी इससे खफा होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया घटना के वक्त घरवाले कहीं बाहर गए हुए थे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भगेडन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री कविता सिंह ने बुधवार शाम को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली घटना के वक्त घर में कोई नहीं था परिवार के लोग जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे कविता घर पर अकेली थी इससे पहले उसका उसकी बहन से विवाद हो गया था शाम को परिजन घर लौटे तो कविता ने खुदकुशी कर ली थी इस मामले में डाली पंचायत के मुखिया अमित जायसवाल ने बताया कि बहन के साथ कहासुनी के बाद कविता ने खुदकुशी की है वह कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा थी

पुलिस ने की पूछताछ
घटना की सूचना पर छत्तरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच भेजा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने आस पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पलामू, अरुनिष सिंह

Share via
Share via