सरायकेला: आठवीं की छात्रा ने स्कूल ड्रेस में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला: आठवीं की छात्रा ने स्कूल ड्रेस में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Share
Link copied

सरायकेला: आठवीं की छात्रा ने स्कूल ड्रेस में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां, 4 जुलाई : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा सुषमा महतो ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब सुषमा की दादी घर में बर्तन मांज रही थीं और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

जानकारी के अनुसार, सुषमा के पिता उषा मार्टिन कंपनी में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां गांव के ही स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय सुषमा की मां अपने मायके सिंगपुर गई थीं। बताया जा रहा है कि सुषमा स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी और उसने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी। अचानक उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, जिसके कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सुषमा द्वारा स्कूल ड्रेस में आत्महत्या करने का कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोग और परिवारजन सदमे में हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow