20250930 171703

रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव के कुएं से 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। हुरहुरी गांव के एक कुएं से 20 वर्षीय युवक का शव बरामद होने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान सिमडेगा जिले के निवासी मोहम्मद समद अंसारी के रूप में हुई है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के कुएं में डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। रातू थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से बचाव कार्य में जुट गई। बताया जाता है कि युवक के डूबने के बाद उसका शव पानी के नीचे चला गया था, जिसे निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, रातू थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम हत्या, हादसा या किसी अन्य संदिग्ध पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चलेगा।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

Share via
Share via