कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश, ईरान का दावा – उसने F-15 को मार गिराया
मिडिल ईस्ट में चल रहे इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के तीसरे दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुवैत में अमेरिकी वायुसेना का एक F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। वीडियो में विमान हवा में घूमता हुआ गिरते और पायलट पैराशूट से कूदते दिख रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट ने क्रैश से ठीक पहले ईजेक्ट किया और सुरक्षित उतर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया गया। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में फ्रेंडली फायर (अपने ही डिफेंस सिस्टम से गलती से हमला) की आशंका जताई जा रही है।
ईरान ने दावा किया है कि उसने इस F-15 को मार गिराया, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में पैट्रियट एयर डिफेंस बैटरी से गलत पहचान के कारण यह हुआ बताया जा रहा है। यह F-15 दुनिया के सबसे घातक और विश्वसनीय फाइटर जेट्स में से एक है, जिसका कॉम्बैट रिकॉर्ड लगभग बेदाग रहा है—यह घटना इसके लिए बड़ा झटका हो सकती है।

















